Headlines

Police Alert:- मानसून को लेकर पुलिस अलर्ट, जलभराव वाले इलाकों पर नजर

 देहरादून 10 अगस्त 2026।

 देहरादून में मानसून के दौरान संभावित जलभराव और आपदा की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मानसून को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

खास तौर पर लो-लाइंग एरिया और जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को ऐसे स्थानों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि किसी भी सूचना पर एसडीआरएफ, फायर यूनिट, सिविल पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

इस दौरान कई लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। उन्होंने बताया कि चीता मोबाइल और थाना मोबाइल के जरिए लाउड अलर्ट सिस्टम से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि,

जिन इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनती है, वहां जाने से बचें और पुलिस-प्रशासन की अपील का पालन करें।

ये भी पढ़ें:   Allotment Cancelled:- एमबीबीएस फर्जीवाड़ा दाखिला में दो और लोग गिरफ्तार 15 सीटें का आवंटन रद्द 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *