रेस्क्यूDeath:- रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, दो की मौत,14 गंभीर घायल Panchur Varta14 August 202614 August 202601 mins नैनीताल 14 अगस्त 2026। रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 21 यात्री और एक चालक शामिल था। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। छह यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने अब तक वाहन में सवार 22 लोगों को रेस्क्यू किया है। इनमें 14 गंभीर घायलों को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है। छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दुर्घटना में सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी फरीदाबाद की मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वाहन में फंसे यात्री को निकालने में जुटी टीम, हादसे के बाद टेंपो ट्रेवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति वाहन के भीतर फंस गया था। और उसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई गई। बचाव दल ने गैस कटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर उसे बाहर निकालने का अभियान चलाया। पुलिस और राहत दल मौके पर लगातार मुस्तैद रहे।हादसे के बाद चालक गिरफ्तार। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गंभीर घायलों की सूची- 1. मनीष कुमार, 25 वर्ष 2. कु. नंदिनी, 22 वर्ष 3. तुषार कुमार, 21 वर्ष 4. लक्ष्मी, 27 वर्ष 5. मयंक, 17 वर्ष 6. प्रदीप कुमार, 26 वर्ष 7. कु. रितिका, 23 वर्ष 8. हर्ष वर्मा, 26 वर्ष 9. कुमारी पायल, 22 वर्ष 10. आनंद, 27 वर्ष 11. अजय, 25 वर्ष 12. अंजलि, 22 वर्ष 13. कु. मिस्टी, 10 माह 14. यश कुमार, 27 वर्ष इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है। सुरक्षित रेस्क्यू किए गए यात्री 1. धर्मेंद्र, 24 वर्ष, 2. डॉली, 25 वर्ष, 3. अंजलि, 23 वर्ष, 4. धीरज, 25 वर्ष, 5. अंकित, 26 वर्ष, 6. सोनिया, 23 वर्ष, दो मृतकों में सुनील पाल पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 निवासी फरीदाबाद हरियाणा। दूसरे मृतक की बॉडी रेस्क्यू की जा रही है नाम पता भी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये भी पढ़ें: Field Inspection:- पीपलकोटी टनल हादसा:सांसद बलूनी ने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण Post navigation Previous: Well-Being:-घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेमNext: Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे – आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Review:- आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Field Inspection:- पीपलकोटी टनल हादसा:सांसद बलूनी ने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0