Headlines

Gangster Act:- चारधाम यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा

चमोली 12 सितंबर 2026।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के खिलाफ चमोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसके गैंग लीडर सुनील कुमार को देवप्रयाग से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को कोतवाली श्री बद्रीनाथ में टप्पेबाजी के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 01/2026, धारा 303(2), 317(2), 112(2), 313 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान सामने आया कि वारदात किसी अकेले व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की जा रही थीं।

चार सदस्य पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

इनमें कृष्ण कुमार (28), निवासी भटिंडा, पंजाब, दिया (25), निवासी मोरमंडी, भटिंडा, पंजाब, सुनील कुमार (26), निवासी भरतपुर, राजस्थान,

हाल निवासी भटिंडा, पंजाब और ललित कुमार (31), निवासी अलवर, राजस्थान शामिल हैं।

पूछताछ और विवेचना में गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों ने श्री केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

इस मामले में थाना सोनप्रयाग में भी मु0अ0सं0 08/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज है।

गैंगचार्ट तैयार कर लगाया गैंगस्टर एक्ट लगातार आपराधिक गतिविधियों और संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए,

चमोली पुलिस ने आरोपियों का विस्तृत गैंगचार्ट तैयार किया। जिला मजिस्ट्रेट से गैंगचार्ट का अनुमोदन मिलने के बाद गिरोह और उसके सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

जांच पड़ताल और सर्विलांस से गैंग लीडर तक पहुंची पुलिस

गैंग लीडर की गिरफ्तारी के लिए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम को मैनुअल पुलिसिंग, मजबूत  जांच पड़ताल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए,

11 सितंबर 2026 को देवप्रयाग से गैंग लीडर सुनील कुमार (26), निवासी भरतपुर, राजस्थान, हाल निवासी भटिंडा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त-

एसपी चमोली ने कहा कि आस्था की आड़ में संगठित और अंतरराज्यीय अपराध करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के लिए जनपद चमोली में कोई जगह नहीं है और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:   Contract Killing 🙀:- प्रेम प्रसंग में रची गई बैंककर्मी की हत्या की साजिश का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार, शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *