Headlines

Free Camp:- देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 21 से

देहरादून, 18 सितंबर 2026।

समाज कल्याण विभाग और भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के संयुक्त सहयोग से जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों,

एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर 21 से 26 सितंबर तक जिले के विभिन्न विकासखंडों और निर्धारित स्थलों पर कुल 11 चिन्हीकरण शिविर लगाए जाएंगे।

‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के तहत आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चिन्हित पात्र लाभार्थियों को 1 अक्टूबर, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपकरण वितरित किए जाएंगे।

शिविरों का कार्यक्रम-

शिविर प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

21 सितंबर-विकासखंड परिसर, सहसपुर,विकासखंड परिसर, कालसी।

22 सितंबर- नगर पंचायत कार्यालय, सेलाकुई,विकासखंड परिसर, विकासनगर,पंचायत भवन, रामनगर डांडा थानों।

23 सितंबर-विकासखंड परिसर, डोईवाला,पंचायत भवन, सभावाला‌।

24 सितंबर-विकासखंड परिसर, रायपुर,आंगनबाड़ी केंद्र, नवादा चौक बद्रीपुर।

26 सितंबर-रेसकोर्स वेलफेयर सोसायटी, 120 रेसकोर्स,गंगा फार्म, बालावाला।

आवश्यक दस्तावेज-

दिव्यांगजन लाएं:यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति,आधार कार्ड की छायाप्रति,मासिक आय प्रमाण-पत्र,

वरिष्ठ नागरिक लाएं:आधार कार्ड की छायाप्रति,ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा निर्गत मासिक आय प्रमाण-पत्र (आय ₹15,000 तक)

जिलाधिकारी ने की अपील

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण सुनिश्चित किया जाए,

तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क सहायक उपकरणों का लाभ लेने के लिए अपना चिन्हीकरण अवश्य कराएं।

— पंचूर वार्ता ब्यूरो, देहरादून

ये भी पढ़ें:   Treatment:- फोड़ा-फुंसी, एवं बुखार से पीड़ित बच्चों का डॉक्टर ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *