Headlines

Rain:- उत्तराखंड में झमाझम बारिश: उधम सिंह नगर सबसे ज्यादा भीगा, गुलरभोज में 91.5 मिमी वर्षा दर्ज

देहरादून, 27 सितंबर 2026।

उत्तराखंड में शनिवार और रविवार के बीच हुई बारिश में उधम सिंह नगर जनपद सबसे अधिक प्रभावित रहा।

 प्रदेश में दर्ज वर्षा आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर के गुलरभोज में 91.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सर्वाधिक रही।

इसके अलावा काशीपुर में 89.0 मिमी और गदरपुर में 86.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) द्वारा प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के साथ नियमित समन्वय स्थापित किया गया है तथा मौसम संबंधी सभी अलर्ट आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं,

ताकि लोग समय रहते सतर्क होकर आवश्यक एहतियाती कदम उठा सकें।

नैनीताल और चंपावत में भी अच्छी बारिश

नैनीताल जनपद में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

चंपावत जनपद में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पर्वतीय जिलों में भी सक्रिय रहा मानसून

पौड़ी गढ़वाल में नैनीडांडा (65.0 मिमी), लैंसडौन (54.0 मिमी) और कालागढ़ (52.5 मिमी) में अच्छी बारिश हुई।

अल्मोड़ा जिले में जैंती (63.0 मिमी), सितलाखेत (61.5 मिमी) तथा रानीखेत (57.5 मिमी) में वर्षा दर्ज की गई।

देहरादून जिले में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी और चकराता में 18.5 मिमी बारिश हुई।

पिथौरागढ़ में गनाई गंगोली (47.5 मिमी), गंगोलीहाट (46.0 मिमी) और बेरीनाग (38.0 मिमी) में वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बागेश्वर में डंगोली (47.0 मिमी), कांडा (44.5 मिमी) और लिटी (34.0 मिमी) में बारिश दर्ज हुई।

चारधाम क्षेत्र में भी बारिश

उत्तरकाशी जिले में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा हुई।

चमोली जिले में पोखरी (42.0 मिमी), औली (40.0 मिमी) और गौचर (38.5 मिमी) में बारिश दर्ज की गई।

रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि (26.0 मिमी), जखोली (25.5 मिमी) तथा सोनप्रयाग (25.0 मिमी) में वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मैदानी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम बारिश

हरिद्वार जिले में खानपुर (23.5 मिमी), लक्सर (21.5 मिमी) और हरिद्वार शहर (19.5 मिमी) में वर्षा दर्ज हुई।

टिहरी गढ़वाल में चंबा (19.5 मिमी), कनाताल (18.5 मिमी) और नई टिहरी (16.5 मिमी) में बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाले तीन क्षेत्र,गुलरभोज (उधम सिंह नगर) – 91.5 मिमी,काशीपुर (उधम सिंह नगर) – 89.0 मिमी,कोश्याकुटोली (नैनीताल) – 87.5 मिमी।

आपदा प्रबंधन विभाग की अपील

नदी-नालों के किनारे जाने से बचें।

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का पालन करें।

आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:   Red Alert:- कल राज्य के पांच जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितम्बर को 04 जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *