Headlines

WorldSkills 2026 :- में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

देहरादून, 28 सितंबर 2026।

चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में भारत ने इतिहास रचते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

भारत ने प्रतियोगिता में 6 रजत पदक और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस हासिल करते हुए वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि में उत्तराखंड के दो युवा प्रतिभाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ल्डस्किल्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के प्रतिभागी पार्थ वोहरा।

उत्तराखंड की सानिया जोशी ने Retail Sales कौशल श्रेणी में और पार्थ वोहरा ने Industrial Design Technology श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

विश्व मंच पर चमका उत्तराखंड का कौशल

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को दुनिया का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कौशल मंच माना जाता है, जहां विभिन्न देशों के युवा अपनी तकनीकी दक्षता,

नवाचार, रचनात्मकता और पेशेवर कौशल का प्रदर्शन करते हैं।

इस वर्ष प्रतियोगिता में दुनिया भर के लगभग 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में हिस्सा लिया।

ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के दो युवाओं का पदक जीतना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उनकी सफलता ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

इंडिया स्किल्स से वर्ल्डस्किल्स तक का सफर

सानिया जोशी और पार्थ वोहरा की सफलता के पीछे इंडिया स्किल्स 2025-26 प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा उत्तराखंड कौशल विकास समिति (UKSDS) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से दोनों प्रतिभाओं ने अपनी योग्यता साबित की।

राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों प्रतिभागियों ने वर्ल्डस्किल्स के लिए अपनी जगह बनाई,

और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए रजत पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा

विशेषज्ञों का मानना है कि सानिया और पार्थ की यह सफलता उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

यह उपलब्धि बताती है कि कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा यूकेएसडीएस ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि,

भविष्य में भी प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

प्रमुख तथ्य

वर्ल्डस्किल्स 2026 का आयोजन चीन के शंघाई में हुआ।

भारत ने 6 रजत पदक और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस जीते।भारत ने प्रतियोगिता में 10वां स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड की सानिया जोशी (Retail Sales) और पार्थ वोहरा (Industrial Design Technology) ने रजत पदक जीते।

प्रतियोगिता में 64 कौशल विधाओं में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:   UPL 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की शानदार जीत, देहरादून वॉरियर्स 56 रन से पराजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *