Headlines

UPL:- बारिश के बीच मुकाबलों में पिथौरागढ़ हरिकेन्स और टिहरी टाइटंस की जीत, रोमांचक हुई फाइनल की रेस

देहरादून, 28 सितंबर 2026।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबलों में पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने नैनीताल टाइगर्स को DLS नियम के तहत 27 रनों से हरा दिया,

जबकि दूसरे मैच में टिहरी टाइटंस ने ऋषिकेश रिवर किंग्स पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

सोमवार को बारिश के कारण दोनों ही मैचों को छोटा करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी और रोमांचक फिनिश देखने को मिली।

दिन के पहले मुकाबले में पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज आंजनेय सूर्यवंशी और समर्थ सेमवाल ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

सूर्यवंशी ने महज 24 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि समर्थ सेमवाल ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए।

दोनों की बदौलत पिथौरागढ़ ने शुरुआती 10 ओवरों के भीतर ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था।

हालांकि, नैनीताल टाइगर्स के गेंदबाज अदी खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और पिथौरागढ़ को 159 रन पर रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल टाइगर्स की टीम 6.1 ओवर में 3 विकेट पर 41 रन ही बना सकी थी कि बारिश हो गई।

इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और DLS (डकवर्थ लुईस नियम) के तहत पिथौरागढ़ हरिकेन्स को 27 रनों से विजेता घोषित किया गया।

आंजनेय सूर्यवंशी को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पिथौरागढ़ हरिकेन्स इसी के साथ फाइनल की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं,

उनकी टीम ने 3 मुकाबलों में तीनों में जीत हासिल कर ली है और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद हैं।

दिन का दूसरा मुकाबला भी बारिश की वजह से महज 5-5 ओवरों का कर दिया गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऋषिकेश रिवर किंग्स की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर विकेट गिर गया।

हालांकि, दीक्षांशु नेगी ने 8 गेंदों में 26 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम को 5 ओवरों में 73/4 के स्कोर तक पहुंचाया।

74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटंस ने बेहद आक्रामक जवाब दिया।

कप्तान विजय शर्मा के तूफान के आगे ऋषिकेश के गेंदबाज पस्त नजर आए।

विजय शर्मा ने महज 17 गेंदों में नाबाद 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को केवल 4.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर 9 विकेट से एकतरफा जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें:   WorldSkills 2026 :- में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *