Headlines

UPL T20 :-10-10 ओवरों के रोमांचक मुकाबलों में यूएसएन इंडियंस, देहरादून वॉरियर्स और नैनीताल टाइगर्स की शानदार जीत

देहरादून, 30 सितंबर 2026।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 में मंगलवार को 6 मुकाबले खेले गए। यह मुकाबले रिशेड्यूलिंग के कारण 10-10 ओवरों के खेले गए।

जिसमें शाम में तीन बेहद मुकाबले रोमांचक और हाई-वोल्टेज वाले रहे। बारिश और समय की कमी के चलते इन मुकाबलों का ओवर घटाकर 10-10 ओवर कर दिया गया था।

दिन के सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों का तूफानी प्रदर्शन देखने को मिला।

दिन के चौथे मुकाबले में हरिद्वार एल्मास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 92 रन बनाए।

हरिद्वार की तरफ से हिमांशु सोनी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली।

कप्तान युवराज चौधरी ने भी 16 रन बनाए। यूएसएन इंडियंस की ओर से रोहित सिंह डंगवाल और राहुल डी. नाह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसएन इंडियंस की शुरुआत मजबूत रही।

पीयूष जोशी ने 26 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 43 रन ठोके, जबकि हर्ष राणा ने 16 गेंदों में 29 रनों की आक्रामक पारी खेली।

दोनों की बेहतरीन पारियों के दम पर यूएसएन इंडियंस ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 93 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हरिद्वार की ओर से प्रियंक सिंह ने 2 विकेट हासिल किए

दिन के पांचवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून वॉरियर्स की टीम ने 10 ओवरों में 5 विकेट पर 136 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

देहरादून के बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में लंबे छक्के जड़े। कप्तान कुणाल चंदेला (34 रन, 18 गेंद) और संस्कार रावत (36 रन, 17 गेंद) ने मजबूत शुरुआत दिलाई।

इसके बाद आयुष चौहान ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 43 रन (स्ट्राइक रेट 330.77) ठोक दिए।

पिथौरागढ़ की ओर से किशनवीर, सुमित जुयाल और यश शुक्ला को 2-2 विकेट मिले।

137 रनों के मुश्किल लक्ष्य के जवाब में पिथौरागढ़ हरिकेन्स की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी।

समर्थ सेमवाल ने 23, आंजनेय सूर्यवंशी ने 20 और यश शुक्ला ने 18 रन बनाए, लेकिन देहरादून के कसी हुई गेंदबाजी के आगे टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

देहरादून के लिए सुमित जुयाल ने 2 विकेट लिए, जबकि देवेंद्र बोरा, अभिषेक सिंह और निशू पटेल को 1-1 विकेट मिला।

29 सितंबर के अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैनीताल टाइगर्स ने शशांक पंत के तूफान के दम पर 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।

शशांक पंत ने महज 26 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत नाबाद 65 रनों की आतिशी पारी खेली।

इसके अलावा प्रियांशु पंवार ने 20 रन और रोहित डानू ने 16 रन बनाए। ऋषिकेश की तरफ से प्रशांत चौहान, आशीष चौधरी, दिव्यांश सेंगर और दीक्षांशु नेगी को 1-1 सफलता मिली।

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषिकेश रिवर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही।

अभ्युदय ने 22 गेंदों में 35 रन और निचले क्रम में मोहम्मद अहमद ने महज 15 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।

हालांकि, नैनीताल के गेंदबाजों ने अंत में दबाव बनाकर ऋषिकेश को 10 ओवरों में 5 विकेट पर 112 रनों पर रोक दिया।

नैनीताल के लिए कप्तान टीएनआर मोहित और शशांक पंत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए और टीम को 9 रनों से रोमांचक जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें:   UPL- देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रनों से हराया, कुणाल चंदेला और देवेंद्र बोरा चमके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *