कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मैंगलोर के विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव प्रक्रियाओं की निष्पक्षता,
मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग को लेकर राज्य सरकार और चुनाव प्रबंधन पर तीखे सवाल खड़े किए।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही जनता के विश्वास की बुनियाद हैं।
लेकिन वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को जिस तरह प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में भारी विसंगतियां सामने आ रही हैं, जहाँ लक्षित तरीके से नाम काटे जा रहे हैं।
चुनाव आयोगों द्वारा जिस तरह से धांधली की जा रही है वो निंदनीय है ये धांधली हर स्तर पर हो रही है,
राहुल गांधी ने सदैव तथ्यों के आधार पर अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जो आरोप लगाए हैं।
चुनाव प्रक्रिया और एस आई आर पर उस पर मोहर लगाने का काम मीडिया बंधुओं ने भी किया और दो चुनाव आयुक्तों ने भी मोहर लगायी,
उन्होंने कहा एक दिल्ली बैठा चुनाव आयोग है एक उत्तराखंड में चुनाव आयोग है,
चाहे ग्राम सभा के चुनाव हो निकाय के चुनाव हो सहकारिता के हो या छात्र संघ के चुनाव हो हर स्तर पर चुनाव आयोग की धांधली अलग अलग है,
उन्होंने कहा की एक सुशील कुमार है जिन्होंने ग्राम नाथुन खेड़ी ब्लॉक नारसन जनपद हरिद्वार से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा ये 22 वोटों से जीत भी गए,
पर दूसरे पक्ष के लोगों को ये बात रास नहीं आई और इनकी 8 बार रिकाउटिंग हुई पूरे देश में कहीं सुना है,
आपने 8 बार रिकाउंटिंग और आठवी बार में एक वोट से इन्हें हरा दिया गया ये कितना बड़ा धोखा है मतदाताओं के साथ,दूसरा उन्होंने उदाहरण नगर निकाय चुनाव का दिया,
चौधरी इस्लाम जी मंगलौर नगर पालिका के निर्विरोध पार्षद में चुने गए फिर 2013 में नगर पालिका अध्यक्ष जीतते हैं,
फिर ये पार्षद लड़ते हैं हार जाते हैं मतलब ये एक ही जगह से तीन बार नॉमिनेशन करवाते हैं, पर जब चौथी पर चुनाव लड़ते हैं,
तब एक व्यक्ति सिंबल अलॉटमेंट वाले दिन एक व्यक्ति शिकायत कर देता है की इस्लाम ने नज़ूल ज़मीन पर क़ब्ज़ा किया हुआ है,
और इनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया जाता है ना कोई जाँच होती है ना कोई सुनवाई का मौक़ा,
अब तीसरे चुनाव आयोग की बात करते हैं सहकारिता के चुनाव पर आते है परिसीमन किया जाता है,
नोटिफाई हो जाता है फिर उसे कैंसिल करके चेंज करता है और चुनाव नए परिसीमन से करता है,
और ये सब मेहज़ १५ दिनों के अंतर्गत होता है ये कहानी है ग्राम्य से लेकर पालिका और सहकारिता की अब बात करते हैं,
छात्र संघ के चुनाव की डी ए वी देहरादून के चुनाव की बात करते हैं हमारे छात्र नेता विनीत भट्ट की अगर उसके ऊपर कोई मुकदमा था,
तो उसकी गिरफ़्तारी के लिए छात्र संघ चुनाव का इंतज़ार क्यों हुआ हम उसके ख़िलाफ़ जो मुक़दमा है उसका समर्थन नहीं कर रहे हम समय पर सवाल उठा रहे हैं,
वो कॉलेज का वोटर भी है उसके ख़िलाफ़ रातों रात नॉन बैलेबल वारंट इशू कर दिया जाता है,
और उसे कॉलेज परिसर से गिरफ्तार कर लिया जाता है ये सब चुनाव को प्रभावित करने की साजिश थी,
और जिस तरह से डी ए वी पी जी कॉलेज में सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन काम कर रहा था वो निंदनीय है,
शाम तक एबीवीपी पीछे चलती है अचानक वो जीत जाती है प्रशासन के सहयोग से, आज हम जानता के समक्ष कुछ सवाल लेकर आए हैं ,
आप सर्वोपरि हैं आप जिसे चाहे वोट दीजिए जिताइए ये आपका अधिकार हो पर क्या आप ये चाहेंगे की,
आपके इस अधिकार के बीच में चुनाव आयोग प्रशासन दख़लअंदाज़ी करे क्या आप बर्दाश्त करेंगे नहीं करेंगे।
एस आई आर की प्रक्रिया की बात करते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से ई आर ओ के पास ये अधिकार होता है की वो नियमों के अनुसार वोट जोड़ सकता है।
काट सकता है पर मीडिया रिपोर्ट्स ये बता रही हैं की अब वो अधिकार दिल्ली स्थित चुनाव आयोग को सौंप दिया गया है,
हमारी फाइनल लिस्ट २० को जारी होनी है उसकी बहुत बड़ी चिंता और संशय कांग्रेस पार्टी को है,
की कहीं उसने मतदाता के अधिकार का हनन ना हो, आज चुनाव आयोग की कार्यशैली पर जानता को संदेह है,
और जिस तरह हर लेवल पर धांधली हो रही है चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी एक एक व्यक्ति के मत के अधिकार की सुरक्षा करेगी हम किसी के भी मत के अधिकार का उलंघन नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा की पहले जब चुनाव होते थे तब जब पुलिस या अधिकारी पहुंचते थे तब मन में भरोसा होता था कि,
अब सब ठीक होगा कोई डिस्प्यूट नहीं रहेगा शांति होगी पर आज के समय जैसे जैसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आते हैं मन में संशय होता है,
की अब धांधली होने वाली है ये हाल आज देश का जो गया है, उन्होंने कहा की भाजपा से ये अनुरोध है की ये जो युवा हैं।
इन्हें लोकतंत्र की हत्या करना ना सिखाइए इन्हें एक स्वच्छ लोकतंत्र की बात सिखाइए क्यूंकि ये देश का भविष्य है।
पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन सुलेमान अंसारी,
सोशल मीडिया चेयरमैन अभिनव थापर पूर्व पालिका अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, मंगलौर पालिका अध्यक्ष अंसारी आदि उपस्थित रहे।