Skip to content
नैनीताल 06 अक्टूबर 2026।
प्रातः आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से एस डी आर एफ पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर जिला पुलिस बल के साथ एस डी आर एफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया गया।
एस डी आर एफ टीम के पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था।
एस डी आर एफ टीम द्वारा तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई।
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था,
जो रात्रि लगभग 02:00 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया था।
घायलों में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी तथा मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) शामिल हैं।