उत्तराखंडMatryoshka:- सीएम योगी आदित्यनाथ को मातृशोक, 91 वर्ष की आयु में मां सावित्री देवी का निधन Panchur Varta20 November 202620 November 202601 mins पौड़ी गढ़वाल, 20 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश कुमार ने सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका निधन सुबह करीब 11 बजे पैतृक आवास पर हुआ। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद पंचूर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचूर गांव से रहा है योगी आदित्यनाथ का गहरा नाता पंचूर गांव उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है और यही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी है। उनका बचपन इसी गांव में बीता। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे, जिनका अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करते रहे हैं। मां के निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर सावित्री देवी के निधन का समाचार सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। एक मां का साया उठना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत क्षति होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह बेहद दुखद पारिवारिक क्षण है। पंचूर गांव में उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंचूर वार्ता परिवार दिवंगत सावित्री देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है, तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ॐ शांति। ये भी पढ़ें: Dialogue:- असम राइफल्स ने कोटद्वार में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन Post navigation Previous: British Citizen:- ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता, 16 साल बाद बने ब्रिटिश नागरिक Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Best Wishes:- इगास-बग्वाल और बूढ़ी दिवाली पर पंचूर वार्ता की ओर से प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं Panchur Varta20 November 202620 November 2026 0
Dialogue:- असम राइफल्स ने कोटद्वार में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन Panchur Varta18 November 202618 November 2026 0
Historical Heritage :- गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक -सीएम धामी Panchur Varta14 November 2026 0