Headlines

चम्पावत- खाई में गिरे युवक को घायलावस्था में एसडीआरएफ ने निकाला

खाई में गिरे घायल के लिए देवदूत बने एस डी आर एफ जवान।


चम्पावत- आपदा कंट्रोल रूम, चम्पावत ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया की मरोड़ा खाल के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

जिसके रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना मिलते ही SI डूंगर सिंह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर सिविल पुलिस व फायर सर्विस के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए,

लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति कृष्णराम पुत्र नारायण राम, उम्र- 40 वर्ष, निवासी मरोड़ाखाल, चम्पावत को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम -  धामी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *