Headlines

ChamoliNews:-गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में 12 फुट से ज्यादा बर्फ से ढका

चमोली – गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब इस समय क़रीब 12 से 15 फुट बर्फ से ढके हुए हैं।यहाँ स्थित झील भी बर्फ की सफ़ेद चादर की तरह  तब्दील हो गई  है।

अटलकुटी ग्लेशियर जो  हेमकुंड साहिब से तक़रीबन दो किलोमीटर पहले है वहाँ से बर्फ को काट कर उसके बीच से रास्ता बनाया जाना है। बर्फ को हटाने की सेवा परंपरागत भारतीय सेना द्वारा ही की जाती है।

पिछले वर्ष सेना के जवानों ने 15 अप्रैल से घगरिया के लिये प्रस्थान करना था जहां पर वह अपना बेस गुरुद्वारा काम्प्लेक्स में बना कर रोज़ ऊपर जाकर बर्फ कटान का कार्य प्रारम्भ करते हैं।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

लेकिन 19 अप्रैल को मतदान के कारण गुरुद्वारा ट्रस्ट के निवेदन किया गया थानइसलिए अब यह कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

इस वर्ष यात्रा श्री  हेमकुंड साहिब के कपाट को उत्तराखण्ड सरकार एवं श्री हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट ने 25 मई को खोलने कि तिथि घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *