Headlines

Rishikesh News:-ऋषिकेश निम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक

ऋषिकेश- थाना मुनिकीरेती ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि निम बीच पर अलोहा होटल के पास एक युवक नहाते समय गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आने से बह गया है।

इस सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

युवक कनिष्क राणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी:- विजय विहार, फेस 2 रोहिणी, दिल्ली से अपने दो दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु लकड़ा के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे,

जिनमें से कनिष्क राणा निम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय गंगा जी के तेज बहाव में बहकर डूब गया। एस डी आर एफ की डाइविंग टीम, ढालवाला व जल पुलिस मौके सर्चिंग कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Review :- एमडी ध्यानी ने विद्युत व्यवस्था, राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *