Headlines

DehradunNews:- नाबालिग का अपहरण करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग बालिका का किया था अपहरण।


विकासनगर –  कोतवाली विकासनगर में पीड़ित ने आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की उसकी नाबालिक पुत्री को मिन्टु व कुछ अन्य लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठ कर ले गये उस गाड़ी का नम्बर एचपी-17-डी-5404 है ।

मेरी बेटी को जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगा ले जाने सम्बन्धित दिया था। जिस पर थाना विकास नगर में संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम बनाई पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त मिन्टु पुत्र सीताराम निवासी जुडली थाना विकासनगर देहरादून को  27.04.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

तथा अपहृता के न्यायालय में 164 सीआरपीसी के अंतर्गत बयान दर्ज किए गये।

जांच के दौराने प्रकाश में आया कि अधिवक्ता रईसुद्दीन सिद्दकी पुत्र शमसुदीन निवासी कैनाल रोड हरबर्टपुर ने आपराधिक षडयंत्र कर वादी की नाबालिक पुत्री को जुडली से अपने वाहन क्रेटा संख्या: एचपी-17-डी-5404 मे बहला फुसलाकर अपहरण कर लाया और अपने घर में बन्धक बनाकर रखा गया,

जहां उसके द्वारा नाबालिग को जान से मारने की धमकी देते हुए मिन्टू से विवाह करने हेतु डरा धमकाकर दबाव डाला गया।

जिस पर अभियोग में संबंधित धाराओ की बढ़ोत्तरी करते हुए आज बुधवार  को अभियुक्त रईसुद्दीन सिद्दीकी पुत्र शमसुदीन निवासी कैनाल रोड हर्बरटपुर थाना विकासनगर देहरादून उम्र 56 वर्ष । उपरोक्त को उसके घर हर्बटपुर से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

तथा घटना मे प्रयुक्त क्रेटा वाहन संख्या: एचपी-17-डी-5404 को अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त के आसनबाग हरबर्टपुर स्थित दूसरे घर से बरामद किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *