Headlines

DehradunNews:-केदारनाथ धाम के कपाट खुलते समय हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

देहरादून – 10 मई से विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। अक्षय तृतीया के पर्व पर 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोलेंगे।

इसके साथ ही साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट जब खुलेंगे उस दौरान हेलीकॉप्टर से आसमान से जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

कपाट खुलने से पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा, पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

यह यात्रा गुप्तकाशी से फाटा गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी चार दिन की इस भव्य एवं दिव्य डोली यात्रा में देश-विदेश से हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- टीएचडीसी टनल में 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटीं

बाबा केदार की उत्सव डोली यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के भोजन आदि की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को ‘मुख्य सेवक का भंडारा कार्यक्रम’ का आयोजन करने वाले सेवादारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भंडारे को उखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड और केदारनाथ में आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *