Headlines

AlmoraNews:-चौसली के पास बस पलटी छः लोग घायल

अल्मोड़ा-डीसीआर अल्मोड़ा ने  एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि चौसली के पास एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर SI सब इंस्पेक्टर पंकज डंगवाल एस डी आर एफ टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ये बस केएमओयू बस (वाहन संख्या Uk04PA1011) जो बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जिसमें 23 लोग सवार थे, चौसली अल्मोड़ा के पास कमानी की पिन टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर मार्ग पर ही पलट गई।

एसडीआरएफ टीम ने घायल हुए 06 लोगों को फर्स्ट एड देकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाड़ी एंबुलेंस से भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Consent:-देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन प्रस्ताव को शासन भेजने पर बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *