Headlines

BageshwarNews:- रास्ते पर पत्थर गिरने से फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने जंगल के रास्ते निकाला

बागेश्वर -डीसीआर बागेश्वर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी  कि गासू नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है एवं दोनों ओर कुछ यात्री फंसे हैं,जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर  एसडीआरएफ टीम पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक  राजेंद्र रावत के नेतृत्व में  रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल को रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया गया कि गाँसों नामक स्थान पर पहाडी़ से लगातार बडे़-बडे़ पत्थर गिर रहे थे तथा स्लाईडिंग जोन के दोंनों तरफ लगभग 70-80 लोग फंसे हुये थे,

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जंगल के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से सभी 70-80  फंसे लोगो को सुरक्षित अपने अपने गन्त्वय मार्गों तक पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *