Headlines

DehradunNews:-स्वच्छ वायु दिवस पर शहरी विकास मंत्री ने सड़क पर झाडू लगा कर सफाई का सन्देश दिया

देहरादून – विश्व स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा वार्ड 52 सरस्वती विहार में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में  प्रेमचन्द अग्रवाल शहरी विकास मंत्री एवं उमेश शर्मा काऊ विधायक रायपुर द्वारा भी शिरकत की गयी तथा सड़क पर झाडू लगा कर सफाई का सन्देश देते हुए पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन किया गया तथा लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

इस अवसर पर  मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का सबसे अनमोल धरोहर है। स्वच्छ पर्यावरण मानव के साथ-साथ पशु-पक्षी एवं सभी जीवों के स्वस्थ रहने का आधार है। हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:   Limited :- विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुँचाना होगा - राज्यपाल

विधायक ने भी पर्यावरण को मानव जीवन का मजबूज आधार बतााते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। नगर निगम द्वारा आज इसी वार्ड में सघन फागिंग तथा लार्वा नानक दवा का छिड़काव भी किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, निर्वतमान पार्षद विमल उनियाल,  अनूप नौटियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक तथा नगर निगम की टीम उपस्थित थी।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसके अतिरिक्त नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल के नेतृत्व में राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, अजबपुर।लक्ष्मण भारतीय विद्यालय, करनपुर। सैनिक कालोनी, मोथरोवाला। रिस्पना फ्लाई ओवर पर कार्यक्रम आयोजित किये तथा छात्र-छात्राओं व आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलायी।

ये भी पढ़ें:   Power :- ध्यान व्यक्ति को स्वयं से जोड़कर जीवन में संतुलन, स्पष्टता और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है - राज्यपाल

नगर आयुक्त  गौरव कुमार ने उपस्थित जन समूह को कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हमे प्रकृति से संतुलित व्यवहार करने की जरूरत हैै। हमें अपने आस-पास की धरा को स्वच्छ रखने के साथ-साथ नदी-नालों आदि की सफाई को भी सुधारना है।

उन्होनें बच्चों से अपील की कि वह अपने जीवन में संकल्प लें कि वह कभी भी खुले में एवं नदी में कूड़ा नहीं फैकेगें तथा ना ही कभी जलाएगें।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त शान्ति प्रसाद जोशी, विद्यालयों के प्राधानाचार्यों सहित नगर निगम की टीम एवं छात्र-छात्रा तथा आमजन भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *