Headlines

DehradunNews:-नाबालिक बालिका को भाग ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून-  पीड़ित पिता ने थाना रानीपोखरी में शिकायत पत्र दिया कि  20 अगस्त 24 को उनकी नाबालिक पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है, प्राप्त लिखित  शिकायत पत्र पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 47/24 धारा- 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।

शिकायतकर्ता की शिकायत को दर्ज कर थाने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम ने नाबालिक की बरामदगी को स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए।

सर्विलांस टीम की मदद से सीडीआर व लोकेशन के आधार पर गुमशुदा के संबंध में जांच पड़ताल करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप अभियुक्त को नेपाली फार्म तिराहा के पास से अभिषेक उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया

अभियुक्त के साथ मौके से नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *