Headlines

DehradunNews:-

देहरादून –  थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले।

घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वैगन आर मृतक राजेश साहू की ही थी, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे,राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है जबकि महेश्वरी देवी विधवा है।

ये भी पढ़ें:   Dialogue:- असम राइफल्स ने कोटद्वार में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों ने भी अभी तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो।

प्रथमद्रष्टया संभवत दोनों ने अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें:   Dialogue:- असम राइफल्स ने कोटद्वार में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *