Headlines

Accident:- स्कॉर्पियों खाई में गिरी तीन की मौत

पिथौरागढ़ – थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत कनारी पाभैं में एक स्कॉर्पियों कार UK05TA-3128 जिसमें कुल 3 लोग सवार थे जो अचानक अनियन्त्रित होकर पहाड़ी से नीचे खाई में गिरी।

स्कॉर्पियों में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी इसमें दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे ।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल  प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व अपर उ0नि0 कुबेर सिंह टीम व फायर यूनिट पिथौरागढ़ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों मृतकों के शवों को स्कॉर्पियों से निकाला गया ।

महेन्द्र नगरकोटी पुत्र दया किशन नगरकोटी निवासी मखौलिया गांव उम्र 55 वर्ष। कैलाश कापड़ी पुत्र मथुरा दत्त निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 48 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Public Problems:- श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में महाराज ने किया जन समस्याओं का निस्तारण

अनिल नगरकोटी पुत्र जगदीश नगरकोटी निवासी दौला पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्षीय तीनों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु शवों को मोर्चरी भिजवाया गया

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *