Headlines

Cobra Gang:-पचास लाख की कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में


देहरादून  – दून पुलिस का नशे तस्करों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है।  थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा सदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Section 163 Applied:-डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरों सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूर्व में गिरफ्तार कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर में पास्कल जॉन पुत्र मिसिसि निवासी इलाला सीबीडी पीसीओ दार एस सलाम तंजानिया उम्र 44 वर्ष दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली, मूल निवासी तंजान 44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख)

सान्यु डायना पत्नी गेर्शोम तुल्यगयेन्डा निवासी युगांडा देश हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष *16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रू0 )

ये भी पढ़ें:   Rioters:-श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

रेजिना वावेरू नजेरी डी/ओ वावेरू हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, 31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है,

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है।

ये भी पढ़ें:   Rioters:-श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था।

वाछिंत अभियुक्त मैकडोनल्ट निवासी तंनजानिया ,

अभियुक्त को गिरफ्तारी कर मादक पदार्थो की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *