Headlines

Rescue :- बेलनी पुल से नीचे गिरे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

रुद्रप्रयाग –  जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि बेलनी पुल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुल से नीचे गिरे व्यक्ति के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक  प्रकाश नेगी, उम्र 45 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह, निवासी:– ग्राम सतेरा, रुद्रप्रयाग

ये भी पढ़ें:   Immersed :-महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *