Headlines

Fasting :-पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में मौन उपवास

देहरादून -पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचार के विरोध में मौन उपवास रखा. इस दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध, ईसाई अत्याचार के शिकार हो रहे हैं।

हिंदुओं को विशेष तौर पर लक्ष्य बनाकर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश में लोकतंत्र और सर्व-धर्म समभाव की ताकतों को शक्ति मिले, इसके लिए दीप जलाकर प्रार्थना की।पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बांग्लादेश में तमाम अल्पसंख्यकों की हत्याएं हुईं हैं।

व्यवसाय, प्रतिष्ठान लूटे जा रहे है प्रतिबंधित संगठन जमाती इस्लामी सरकार और छात्रों की आड़ में यह सब अत्याचार कर रहा है। पूरे बांग्लादेश में हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और राजनीतिक विरोधियों में भय का वातारण पैदा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते

बांग्लादेश जिसके निर्माण में भारत का अभूतपूर्व योगदान है, उसे कट्टरपंथी पाकिस्तान परस्त ताकतों ने बर्बाद करने की ठान ली है। रावत ने कहा कि बांग्लादेश में सामाजिक और धार्मिक सद्भाव और सहिष्णुता को नष्ट करने का संगठित प्रयास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *