Headlines

Rescue :- प्लास्डा बायपास रोड पर ट्रक खाई में गिरा एक की मौत तीन घायल

टिहरी-  प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर आते समय प्लास्डा बायपास रोड,

थाना नरेंद्रनगर के पास ब्रेक फेल होने के कारण खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 01 महिला 2 बच्चे एवं 02 व्यक्ति (मूल निवासी नेपाल) सवार थे ।

इस सूचना पर पोस्ट ढालवाला से HC अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम मौके के लिए रवाना हुई।

इस घटना में एक महिला, दो बच्चे और ड्राइवर जो ट्रक से कूद गए थे जिनको हल्की चोटे आई है जबकि सहायक परिचालक ट्रक के साथ ही खाई में गिर गया।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतरकर उक्त सहायक परिचालक को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *