Headlines

Jewellery theft:-पार्किंग में गाडी फंसी होने का बहाना बनाकर कार से ज्वैलरी पर किया हाथ साफ

देहरादून – शिवम तोमर पुत्र बिजेन्द्र सिह तोमर निवासी 42 व्योमप्रस्थ फेज-1 जीएमएस रोड जनपद देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने वाहन सं0: यू0के0-07-एफए-6828 (एक्सयूवी कार) से रिलायन्स स्टोर जीएमएस रोड गया था,

अपनी कार पार्क कर रिलायन्स स्टोर के अन्दर सामान खरीदने लगा। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने स्टोर के अन्दर आकर उन्हें बताया कि उनकी गाडी की के पीछे एक गाडी फंसी हुई है जिसे निकालना है तथा उनसे उनकी गाडी की चाबी मांगी ।

उस व्यक्ति को रिलायन्स स्टोर का कर्मचारी समझकर उसे कार की चाबी दे दी। कुछ देर बाद वह व्यक्ति स्टोर के अन्दर आकर स्वामी को उनकी गाडी की चाबी वापस कर वहाँ से चला गया।

खरीददारी के बाद जब अपनी कार के पास वापस आये तो गाडी के अन्दर से उनका एक बैग गायब था, जिसके अन्दर उनके द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान रखा हुआ था। उक्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-695/2024 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Black Face 😈:- नाबालिक बच्चों के साथ कुकर्म करने वाले का मुंह काला किया

पुलिस टीम बनाई और पीडित व्यक्ति से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया। साथ ही फुटेजों से प्राप्त संदिग्ध व्यक्ति के हुलिये से मुखबिरों को अवगत कराते हुए जानकारी एकत्रित की गई।

पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान पीडब्लूडी ऑफिस के सामने से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर चैकिंग हेतु रोका गया,

जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज गुरूंग पुत्र स्व0 दिनेश गुरूंग नि0 ग्राम गिदरासु पो0ओ0 कल्जीखाल थाना पौडी जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी: सेमवाल का मकान लेन0न0 26 रोचीपुरा थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष बताया गया।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- हरिद्वार में विजिलेंस ने महिला एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से एक भूरे रंग के बैग में पुलिस टीम को ज्वैलरी व अन्य सामाग्री बरामद हुई। बरामद ज्वैलरी व अन्य सामान के सम्बन्ध में अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने  उस बैग को  05 नवंबर को रिलायन्स स्टोर के बाहर पार्किंग में खडी एक कार से चोरी करना बताया गया।

बरामद सामान को पुलिस ने  अपने कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि वो कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का कार्य करता है। और 05 नवम्बर को चोरी के इरादे से रिलायन्स स्टोर की पार्किंग में गया था।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- हरिद्वार में विजिलेंस ने महिला एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

इस दौरान उसने वहां खडी गाडियों को खोलने का प्रयास भी किया गया पर सारी गाडियां लॉक थी। इसी दौरान पीड़ित की गाडी पार्किंग में आई जिसे अभियुक्त ने पार्क करवाने में उसकी सहायता की गई।

इस दौरान अभियुक्त को एहसास हुआ कि पीड़ित उसे रिलायन्स स्टोर की पार्किंग में कार्यरत कर्मचारी समझ रहा है। पीड़ित के अन्दर जाने के बाद अभियुक्त ने उनकी गाडी में एक बैग रखा हुआ देखा तथा गाडी हटवाने के बहाने अन्दर जाकर पीड़ित से उसकी गाडी की चाबी लेकर उसमें से बैग चोरी कर लिया।

बरमदगी  चोरी गयी ज्वैलरी अनुमानित कीमत 05 लाख रू0,

एक ब्राउन कलर का चमडे का बैग, बैग में रखे कपडे व अन्य सामान।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *