Headlines

Crashed:-गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे झाड़ियों में पलट चार लोग घायल

नैनीताल-चौकी खैरना ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि भुजान के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट खैरना से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड से करीब 10 मीटर नीचे झाड़ियों में पलट गया था,जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे चारों व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से चारों व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *