Headlines

Fire:- मोरी के बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग पर एसडीआरएफ व फायर सर्विस ने पाया काबू

उत्तरकाशी- एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि मोरी क्षेत्रांतर्गत बदाओ गांव में एक मकान में आग लग गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट मोरी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष सिंह चौहान के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

बदाओ गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें मकान जलकर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि आग लगे होने के दौरान मकान में कोई मौजूद नहीं था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस के साथ मिलकर काफी प्रयास करने के बाद मकान पर लगी आग को बुझाकर काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *