Headlines

Pension restored:- कर्मचारियों का पैसा सरकार ने शेयर मार्किट में लगाया -पोखरियाल

देहरादून  – राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड राज्य में पुरानी पेंशन बहाल किये जाने को 04 नवंबर देहरादून में सचिवालय घेराव महारैली के दौरान,

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि राजेश सेठी विशेष कार्याधिकारी को दिए गए ज्ञापन के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन को संगठन से वार्ता को नामित किया गया था,

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से वार्ता की जिसमें पुरानी पेंशन बहाली हेतु चर्चा की गई,

प्रतिनिधिमंडल ने कहा गया कि हिमाचल, राजस्थान और अन्य प्रदेशों की तर्ज पर उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल की जाए,

ये भी पढ़ें:   Dearness Allowance:-राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

साथ ही उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन के अनुभाग दो कार्यालय के 31 जनवरी 24 के शासनादेश जो केवल सचिवालय समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं,

इस आदेश के तर्ज पर उत्तराखंड के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों के लिए भी एक आदेश निर्गत किया जाए,

अपर मुख्य सचिव ने सकारात्मक रूप से जवाब दिया कि मोर्चा की मांग पर शीघ्र ही कार्यवृत्त जारी किया जाएगा,प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने वार्ता को सफल बताते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार जल्द कोई बड़ा निर्णय नहीं लेती है।

तो उत्तराखंड के एक लाख एनपीएस कार्मिकों के हित में आगामी विधान सभा सत्र में बड़े आंदोलन के लिए सभी एनपीएस कार्मिकों को तैयार रहना होगा,

ये भी पढ़ें:   Appointment letter :- सीएम धामी ने नव नियुक्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अब जन मुद्दा बन चुका हैं सकार को जल्द से जल्द कार्मिकों के जी पी एफ और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कर देना चाहिए,

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  मनोज अवस्थी ने कहा गया कि जब एक दिन का विधायक, और सांसद बनने पर नेताओ को पेंशन मिल सकती हैं तो कर्मचारियों को 30 या 40 साल सेवा करने पर पेंशन क्यों नहीं दी जा सकती है।

सीताराम पोखरियाल प्रदेश महासचिव ने कहा कि कर्मचारियों का मेहनत का पैसा सरकार द्वारा शेयर मार्किट मे लगाया गया है यदि वो पैसा सरकार अपने कोष मे रखती तो राज्य और देश के विकास कार्यों मे काम आ सकता हैं।

ये भी पढ़ें:   Encroachment:-नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध अभियान

कुमाऊ प्रभारी अन्नू पुजारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को हल्के मे न ले पेंशन बुढ़ापे से जुडा विषय है जिस से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं होगा,

वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी,प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल ,कुमाऊं मंडल प्रभारी आनंद सिंह पुजारी, संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल,जनपद देहरादून अध्यक्ष माखन लाल,मंत्री केदार फर्सवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *