Headlines

Women’s crime:-नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने चण्डीगढ़ से पकड़ा 

देहरादून  – मामा थाना डालनवाला में लिखित तहरीर दी कि 22 नवंबर को उनकी नाबालिक भांजी घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु०अ०सं०- 268/24, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

नाबालिक युवती की बरामदगी को पुलिस टीम गठित कर नाबालिक युवती के परिजनों तथा दोस्तों से युवती के संबंध में पूछताछ करते हुए सर्विलांस के माध्यम से भी जानकारी एकत्रित की गई।

तो नाबालिक युवती को सचिन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी,

ये भी पढ़ें:   Red-Handed Bribery :- जागेश्वर में फॉरेस्टर नवीन को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से 26 नवम्बर को पुलिस टीम ने नाबालिक का अपहरण कर ले जाने वाले अभियुक्त सचिन कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया।

पूछताछ में पीड़िता ने अभियुक्त सचिन कुमार द्वारा उसे चंडीगढ़ घुमाने के बहाने घर से ले जाने तथा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी, जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) व 2/3 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी मिर्जा नेकपुर पोस्ट सिकंदरपुर बस्ती, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्षीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Bonfire Creative Multipurpose WordPress Theme Bonjour – Magazine and Blog WordPress Theme Bonko | Safari & Zoo WordPress Theme Bonne – Chiropractic & Physiotherapy Elementor Template Kit Bonus Product for WooCommerce Booco – Responsive Magazine & Blog WordPress Theme Book Store WordPress Theme Book Your Travel – Online Booking WordPress Theme Bookarazi – Author & Publisher Elementor Template Kit BookCard – 3D Folded vCard HTML Template