Headlines

Rescue:- नैनीताल के पास खाई में गिरा ट्रक तीन घायल

नैनीताल- लोहाली क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि लोहाली क्षेत्र के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के नेतृत्व में एक टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे  ट्रक तक पहुंच बनाकर तीनों घायलों को स्ट्रेचर के द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए,

मुख्य मार्ग पर लाकर गोधन सिंह, खेम सिंह, सुरेश चंद्र को  उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तीनों घायलों ग्राम लोहाली जनपद नैनीताल के निवासी है।

ये भी पढ़ें:   Injured:- जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी बलेनों कार दो घायल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *