Headlines

Security :- सीएस बर्द्धन ने केदार वैली में हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं परअधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून 29 जुलाई, 2025। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में केदार वैली में हेली सेवाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने युकाडा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को सहस्त्रधारा एवं सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं।…

Read Full News

Money :- भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड को केन्द्र से मिलेगी और धनराशि

नई दिल्ली 29 जुलाई 2025। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है। कि डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि मंत्री चौहान ने ग्रामीण भारत के सकारात्मक…

Read Full News

Operation Kalanemi :- ऑपरेशन कालनेमी की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी -मुख्यमंत्री

देहरादून 28 जुलाई 2025। सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर…

Read Full News

Mandatory :- मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून 28 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी – चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य…

Read Full News

Shops:- कई वर्षों बाद शहर में खुले नई सरकारी सस्ता गल्ला दुकानें,

देहरादून 28 जुलाई 2025।  जिलाधिकारी सविन बसंल की सक्रियता से शहरी क्षेत्र में 17 नई राशन की सस्ते गल्ले की दुकानें खुल गई हैं। जिलाधिकारी ने पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी करवाई थी। फलस्वरूप अब नई दुकाने खोली जा रही…

Read Full News

Garbage :- नगर निगम में तैनात पर्यावरण मित्र घरों से उठाएंगे कूड़ा-नमामि

 देहरादून 28 जुलाई 2025। देहरादून नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने कूड़ा उठान की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल के अनुसार, पहले घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी के पास थी,…

Read Full News

Voting :- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में डोईवाला, रायपुर और सहसपुर में कल होगा मतदान

देहरादून 27 जुलाई 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होगा। देहरादून के डोईवाला, सहसपुर और विकास नगर की सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर सकुशल पहुंच चुकी है। बूथ पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 28 जुलाई को सुबह ठीक 8.00 बजे मतदान प्रारंभ होगा।…

Read Full News

Order :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की जांच के आदेश

देहरादून 27 जुलाई 2025। हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में रविवार सुबह करीब नौ बजे भगदड़ के कारण दर्दनाक घटना घटित हुई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक छः श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरा शोक व्यक्त…

Read Full News

Rumors:- सचिव आपदा प्रबंधन सुमन लोगों से अपील अफवाहों पर ध्यान न दें

देहरादून 27 जुलाई 2025। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। और प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही…

Read Full News

Collided:-यूटीसी की बस मियांवाला फ्लावर के डिवाइडर से टकराई

देहरादून 27 जुलाई 2025।उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश देहरादून बस सुबह के समय किन्हीं कारणों से मियांवाला फ्लावर के डिवाइडर से जा टकराई , हादसे के समय कितनी सवारी थी और किस कारण से यह हादसा हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सीधेेेे पुल पर ना जाकर कर…

Read Full News