ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे,
सघन चेकिंग अभियान के दौरान 16 अप्रैल की मध्य रात पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई,
जिस पर चौकी हर्रावाला में नियुक्त पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तो उस सफेद रंग की स्विफ्ट कार सं0- UK08TA-9193 का चालक पुलिस को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा,
तथा पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा उस कार को रोकने का प्रयास किया गया,
परन्तु चालक द्वारा रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा,
जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तथा उच्च अधिकारी को इस संबंध में सूचना दी गई।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए।
उस की थानो/चौकी व बैरियरो पर सघंन चैकिंग कर घेराबन्दी करने तथा वाहन को रोककर सम्बन्धित चालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये
संदिग्ध स्विफ्ट कार के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम को पीछा करते देख स्विफ्ट कार चालक कुआंवाला से करीब 01 कि0मी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे,
NH के बोर्ड से टकरा गया और वह पास ही जंगल की ओर भागा तथा उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी,
पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गयी, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया,
जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा बीवी कारतूस बरामद हुए ।
आरोपी से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ बताया, अभियुक्त को तत्काल मौके से उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
घायल अभियुक्त के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कोतवाली डोईवाला मे पंजीकृत मु0अ0स0 74/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस,
तथा थाना रानीपोखरी मे मु0अ0स0 15/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस मे वांछित था,
जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी आर्मस एक्ट आदि अपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने तथा अवैध तमन्चा बरामद होने पर कोतवाली डोईवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0स0 74/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला,
02- मु0अ0स0 15/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली रानीपोखरी
03- मु0अ0स0 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रानीपोखरी,
04- मु0अ0स0 205/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर,
05- मु0अ0स0 263/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर,
06- मु0अ0स0 389/23 धारा 380/457/34 भादवि, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,
07- मु0अ0स0 120/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला,
बरामदगी- 01 देशी तमन्चा 315 बोर,
– 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस,
– घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति स्विफ्ट कार सं0- UK08TA-9193।