Headlines

ATM thugs:- यूपी का शातिर एटीएम ठग आया पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून – पीड़ित सौरभ कन्नौजिया पुत्र रामकरन कन्नौजिय निवासी भट्टा कालोनी तेलपुर चौक मेहुंवाला माफी थाना बसन्त विहार  ने थाना पटेलनगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि तेलपुर चौक मेहुंवाला स्थित हिटाची के ATM पर पैसे निकालने के दौरान उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया।

परन्तु एटीएम मशीन से पैसे बाहर नहीं निकले जिसकी सूचना उसने तत्काल बैक के टोल फ्री नम्बर पर दी गयी। तथा एटीएम मशीन को चैक करने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ATM मशीन के कैस स्लॉट में लोहे की पट्टी पर टेप लगाकर उनका पैसा होल्ड कर लिया।

इस शिक़ायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-26/2025 धारा 303(2)/62 BNS पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Black Face 😈:- नाबालिक बच्चों के साथ कुकर्म करने वाले का मुंह काला किया

कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम की गठन किया गया। गठित टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में वादी से पूछताछ की गयी तथा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे CCTV कैमरों को चैक करते हुए।

घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया प्राप्त किया गया। संदिग्ध व्यक्ति के हुलिए से मुखबीर  को अवगत कराते हुए जानकारियां एकत्रित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से घटना में शामिल अभियुक्त अफरोज आलम पुत्र नौशाद आलम निवासी E-1757 रामपार्क लोनी, थाना टोनिका सिटी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर टी स्टेट प्रेमनगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया,

ये भी पढ़ें:   Traffic Jam :- जोगीवाला के पास नर्सरी में सामान लेकर पहुंचे ट्रक का टायर नाली में धंसा, जोगीवाला से ISBT रोड तक लगा लंबा जाम

जिसकी तलाशी में उसके पास से 10 लोहे की पत्ती, एक पीला टेस्टर, 22,000/- रु0 नगदी व घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0-DL- 10 CD- 5089 (सैन्ट्रो कार) बरामद की गई।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा पिछले कुछ सालो से लोनी गाजियाबाद में रहता है। उसके द्वारा पूर्व में भी रूड़की तथा गाजियाबाद में एटीएम में पत्ती लगाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था,

अभियुक्त अपने वाहन सेंट्रो वाहन से गाजियाबाद से देहरादून आया था तथा देहरादून में और लालपुल, कांवली रोड व बल्लीवाला चौक के पास PNB बैंक के ATM से लोहे की पट्टी लगाकर लोगों से ठगी की गयी थी,

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- हरिद्वार में विजिलेंस ने महिला एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

जिसमें उसे 22,000/- रूपये मिले थे। उक्त स्थानों पर पैसे एटीएम से बाहर न आने पर सम्बन्धित व्यक्ति उसे एटीएम में खराबी समझकर चले गये थे, परन्तु तेलपुर चौक के पास हिटाची के एटीएम से पैसे न निकलने पर सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा बैक में कम्पलेन्ट कर दी थी, जिसके बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया था।

अभियुक्त की कुछ अन्य एटीएमों मे इसी प्रकार की धोखाधड़ी करने तथा उसके बाद वापस गाजियाबाद भागने की योजना थी, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *