Headlines

attempted rape :-विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले विदेशी छात्र/ को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून –  दिल्ली पुलिस के माध्यम से थाना क्लेमेंट टाउन को एक जीरो एफआईआर प्राप्त हुई, जिसमें देहरादून के शिक्षण संस्थान में अध्यनरत विदेशी छात्रा ने उसके शिक्षण संस्थान में ही अध्यनरत एक विदेशी छात्र मूसा ने उसके साथ दुष्कर्म किये जाने के आरोप लगाये गये थे।

जिस पर थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0सं0- 132/24, धारा 64 (1) BNS बनाम मूसा उर्फ मुसी लड्डू जेम्स पंजीकृत किया गया। कसे दर्ज होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए ।

वहीं पीड़िता से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी, जिसमें पीड़िता ने बताया कि मोहब्बेवाला में अपने दोस्त के किराये फ्लैट में आयोजित पार्टी में जाना तथा  29 अक्टूबर 24 को अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करना बताया गया।

ये भी पढ़ें:   Kidnapping:-रैपिडो चालक ने महिला जज से की छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश

पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल मोहब्बेवाला में पीड़िता के दोस्त के किराए के फ्लैट का निरीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों व पीड़िता के बयानों के आधार पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जाना प्रकाश में आया,

तथा पुलिस को पीड़िता द्वारा चण्डीगढ़ में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिये उक्त घटना से पूर्व ही 15 दिन के अवकाश के सम्बन्ध में अपने हॉस्टल में प्रार्थना पत्र दिए जाने की भी जानकारी मिली।

घटना के बाद पीड़िता धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने चण्डीगढ़ गयी थी।पीड़िता के बयानों तथा घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए।

ये भी पढ़ें:   Kidnapping:-रैपिडो चालक ने महिला जज से की छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश

क्लेमेनटाउन पुलिस ने आज  अभियोग में नामजद अभियुक्त मूसा उर्फ मोसेस लाडू जेम्स पुत्र जेम्स निवासी न्याकोरन जुबा दक्षिण सूडान थाना मुनुकी उम्र 24 वर्ष को पीड़िता के साथ दुष्कर्म के प्रयास में क्लेमेनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को उस फ्लैट के मालिक द्वारा पीड़िता के विदेशी दोस्त को बिना पुलिस को सूचित किये अपने यहां रुकवाने की जानकारी प्राप्त हुई,

जिस पर संबंधित फ्लैट के मालिक के विरुद्ध भी विदेशी अधिनयम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *