Headlines

Challan :- फुटपाथों में अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान

देहरादून  – दून के थाना प्रभारियों ने अपने- अपने थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों, सड़क किनारे फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आम जन के आवागमन व यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।

जिसमें कोतवाली नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत पलटन बाजार, तहसील चौक, घण्टाघर, आदि स्थानों में अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथों व दुकानों के बाहर मुख्य मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 27 दुकानदारों के पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट 2,70,000/-₹ के कोर्ट के चालान किये गए, साथ ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर लगाए गए 20 लोहे के रिंगों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें:   Security:- श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- आई जी स्वरूप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *