Headlines

Custody :- ऋषिकेश में हुई लाखों रुपये की चोरी का किया खुलासा आंध्र प्रदेश का शातिर अंतर्राज्यीय चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

ऋषिकेश  01 अगस्त 2026।

   को रविन्द्र तिवारी पुत्र संतोष कुमार तिवारी, निवासी फ्लैट संख्या-60302, बिल्डिंग संख्या-60, एम्स आवासीय परिसर,

ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि,

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके आवास का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं ₹60,000/- नकद चोरी कर लिए गए हैं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया,

साथ ही घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से  31 जुलाई 26 की रात मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर, सात मोड़,

देहरादून रोड ऋषिकेश के पास से अभियुक्त मंडलपु शिवा अंजनेयुलू पुत्र मंडलपु कोटेश्वर राव, निवासी 5-111 मेन रोड,

ओप्पो रामालयम, एडलापाडु, जनपद गुंटूर, आंध्र प्रदेश, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से एक काले रंग का पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में सोने-चाँदी के आभूषण, तीन आधार कार्ड,

चोरी में प्रयुक्त पेचकस एवं अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद ज्वैलरी के सम्बन्ध में पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वैलरी को ऋषिकेश एम्स,

तथा राजकोट गुजरात में की गयी 02 अलग-अलग घटनाओं में चोरी करना बताया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गंगा स्नान के लिये हरिद्वार तथा ऋषिकेश आया था।

तथा  20 जुलाई 26 को एम्स ऋषिकेश स्थित आवासीय परिसर में रेकी के उपरान्त उसके द्वारा एक बन्द घर का ताला अपने पास रखे पेचकस से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

जिसके बाद अभियक्त द्वारा  27 जुलाई 26 को उसने गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी प्रकार चोरी की घटना कारित की थी।

अभियुक्त द्वारा बताई गई सूचना का गुजरात पुलिस से सत्यापन कराया गया,

जिसमें उक्त घटना के सम्बन्ध में राजकोट के थाना प्रद्युम्ननगर में मु0अ0सं0-632/2026 धारा 305/331(3)/317(2) बीएनएस पंजीकृत होना ज्ञात हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जो बीमारी के बहाने अस्पताल परिसरों में घूमकर बन्द घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

पुलिस से बचने कि लिये अभियुक्त द्वारा अपने अलग-अलग नाम एवं विवरण वाले आधार कार्ड बनाये गये थे।

जिनका उपयोग वह चोरी से पूर्व होटलों, धर्मशालाओं आदि में ठहरने के लिए करता था।

अभियुक्त से पूछताछ में उसका पूर्व में भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है।

अन्य राज्यों से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 अभियुक्त का नाम – मंडलपु शिवा अंजनेयुलू पुत्र मंडलपु कोटेश्वर राव निवासी एडलापाडु, जनपद गुंटूर, आंध्र प्रदेश उम्र- 43 वर्ष।

बरामदगी :-मु0अ0सं0-319/2026 थाना ऋषिकेश से संबंधित बरामदगी

– गढ़वाली नथ पीली धातु -01, गले का हार पीली धातु- 01, मंगलसूत्र- 02, मांगटीका-01, अंगूठी-02, कान के टॉप्स-01 जोड़ी।

– पायल सफेद धातु-03 जोड़ी, पैर के कड़े-01 जोड़ी, बिछुवे-05 जोड़ी, धातु का यंत्र-01, धगुली -01 जोड़ी।

आधार कार्ड- 03, पेचकस-1, काला पिट्ठू बैग (WESLEY)-01।

मु0अ0सं0-632/2026 थाना प्रद्युम्ननगर, राजकोट गुजरात से संबंधित बरामदगी-अंगूठी पीली धातु- 04, चेन मय पेंडेंट सेट -01।

– गले का हार-01, कंगन-01 जोड़ी,पायल-01 जोड़ी, बिछुवे-03 जोड़ी ब्रैसलेट- 01।

बरामद ज्वैलरी की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये।

ये भी पढ़ें:   Arrested 🥴:- करोड़ों की भूमि को हड़पने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *