Headlines

Execute :- युवती ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाई

देहरादून  – जॉली ग्रांट स्थित पैराडाइज होटल में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस की सूचना मैनेजर मनोज कुमार ने फोन कर पुलिस कि रात उनके होटल के रूम न 107 में एक व्यक्ति प्रशांत कुमार पटेल पुत्र लाल चंद्र सिंह निवासी हतिघंन पूर्वा खास ददुनपुर इलाहाबाद उम्र 24 वर्ष हाल निवासी भानियावाला डोईवाला व एक युवती रुके थे,

जिनके द्वारा होटल में अपनी पहचान संबंधित आईडी दी गयी थी, और सुबह दोनों होटल से चैक आउट कर चले गए थे, बाद में उस महिला ने होटल में वापस आकर कहा कि उनका कोई सामान रूम में छूट गया है।

तथा उस सामान को लेने युवती वापस कमरे में चले गयी, जहां  युवती ने रूम अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक रूम न खोलने पर होटल मैनेजर ने अपने फोन से पुलिस चौकी जॉलीग्रांट को सूचित कराया गया,

ये भी पढ़ें:   Solved:- रायपुर में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, बकाया मजदूरी के विवाद में हेल्पर ने की वारदात

जिस पर पुलिस चौकी जॉली ग्रांट से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पर होटल में कार्यरत कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे खोला गया। कमरे के अंदर मृतिका ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के परिजनों के संबंध में जानकारी करने पर उसकी दो बुआओं के जॉलीग्रांट क्षेत्र के रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिन्हें घटना की जानकारी देते हुए अन्य परिजनों के साथ जॉलीग्रांट चौकी पर बुलाया गया।

घटना के संबंध में रानीपोखरी क्षेत्र में रहने वाले मृतका के दादाजी व उनके साथ आये अधिवक्ताओं ने मृतिका के पिताजी के वर्तमान में बेंगलुरु में होने तथा उनके शाम तक देहरादून पहुंचने की जानकारी देकर उनके आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा पंचायत नामा व पोस्टमार्टम नही करने का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़ें:   Encroachment:- गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला धामी का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर किया हुआ था अतिक्रमण

पुलिस ने होटल में लगी डीवीआर को कब्जे में लेते हुए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में यह युवती अपने दोस्त के साथ  6 फरवरी 25 की रात होटल में आते हुए तथा  07 फरवरी 25 की प्रातः दोनो वापस जाते हुए दिखाई दिए।

तथा घटना से थोड़ी देर पहले वह युवती के होटल में अकेले आने की फूटेज भी पुलिस को प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से इन दोनों के अतिरिक्त किसी अन्य का उनके साथ होटल में आना नहीं पाया गया।

अब तक कि जांच में मृतिका द्वारा स्वयं आत्महत्या किया जाना पाया गया है, मृतका के होटल का कमरा अंदर से बंद था, जिसको स्थानीय होटल संचालक, 108 के कर्मचारी व पुलिस टीम के द्वारा तोड़कर खोला गया,

ये भी पढ़ें:   Wanted Accused:- गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ़्तार 

शव को फंदे से उतारकर हिमालय जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के दोस्त प्रशांत कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

घटना के संबंध में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या व भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करते हुए लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *