Headlines

Hung:- सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला

रुड़की-  दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम घटना की तहत पहुंचने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संगठन रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचा।

वही दो दिन दिन तक कार्यालय में भी छुट्टी रही परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला।

ये भी पढ़ें:   Section 163 Applied:-डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू

किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस टीम ने शव फंदे से उतरवाया।

पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *