Headlines

Rape :-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उबाल, हिंदू संगठनों का कोतवाली घेराव

नैनीताल 6 फरवरी 2026।

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

मामले को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया और बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की, वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर वाहन लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *