अपराधMurder :- रुड़की हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम-त्रिकोण में हुई युवक की हत्या Panchur Varta29 October 202529 October 202501 mins हरिद्वार 29 अक्टूबर 2025। रुड़की के रामपुर गांव में हुए आस मोहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग और शक ने इस पूरे मामले को खौफनाक अंजाम तक पहुँचा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी इंतज़ार उर्फ अस्तग को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भाई अब भी फरार है।दरअसल 26 अक्टूबर की शाम 18 वर्षीय आस मोहम्मद अचानक लापता हुआ था और अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंतज़ार ने इंस्टाग्राम के ज़रिए आस मोहम्मद को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच बैठकर नशा करने के बाद बातचीत विवाद में बदल गई और फिर इंतज़ार ने पहले चाकू से वार किया, फिर अपने भाई को बुलाकर आस मोहम्मद की गला रेतकर हत्या कर दी। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के मुताबिक हत्या के पीछे प्रेम-त्रिकोण का शक था। इंतज़ार को शक था कि उसकी सगाई वाली लड़की के साथ आस मोहम्मद के रिश्ते थे। इसी शक ने इस खून को जन्म दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सनी कमीज बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश में दबिशें जारी हैं। पुलिस का दावा है कि इस सनसनीखेज केस का मुख्य खुलासा कर लिया गया है और जल्द ही दूसरा आरोपी भी गिरफ्त में होगा। ये भी पढ़ें: Death:-अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में युवती की हो गयी थी मृत्यु Post navigation Previous: Lekhak Gahv:- साहित्य, संस्कृति और कला का वैश्विक उत्सव लेखक गांव- डॉ. निशंकNext: Life Upliftment :- जिला प्रशासन का विजन,शिक्षा से जीवन उत्थान से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन- डीएम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death:-अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में युवती की हो गयी थी मृत्यु Panchur Varta11 August 202611 August 2026 0
Exposed:- मां ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार डेढ़ लाख रुपये में किया नाबालिग बेटी का सौदा Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0
Rape :- नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में थाना नंदानगर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार किया Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0
Arrested 🥴:- सोने के पुराने आभूषण लेकर करता रहा गुमराह, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ज्वैलर्स को किया गिरफ़्तार Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0