murder :- सुल्फे के नशे में भाई ने बहन का कत्ल कर दिया

देहरादून  24 सितम्बर 2025।

थाना बसंत विहार को पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलने पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल मौके पर पहुंची। मौके पर एक सफेद कट्टे के अंदर एक अज्ञात युवती का शव जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष थी।

जो टी- स्टेट के जंगल में झाड़ियां के बीच गड्ढे में बांधकर फेंका हुआ था, मृतक युवती के संबंध में आस पास के लोगों से पूछताछ में उसकी शिनाख्त विशाखा पुत्री बुधराम निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया।

घटना के संबंध में मृतक युवती के ममेरे भाई रोहित कुमार पुत्र अमिचंद निवासी कारगी चौक शिवम विहार पटेलनगर के द्वारा दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना बसंत बिहार पर धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना बसंत विहार व एसओजी की अलग अलग टीमों का गठन लिया गया।

गठित टीमों ने घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेजों को चेक किया गया,

साथ ही मृतक युवती के परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

तो मृतक युवती का घटना से पूर्व अपने भाई विशाल के साथ विवाद होना प्रकाश में आया तथा परिजनों द्वारा भी मृतका के भाई पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर किया गया।

मृतका विशाखा के घर के आस- पास मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक करने पर

 21-22 सितम्बर को देर रात में 02 व्यक्ति मोटर साइकिल में एक सफेद रंग के कट्टे को मृतका के घर से लेकर जाते हुए दिखाई दिए,

फुटेजों से संधिक्त व्यक्तियों के हुलिए प्राप्त कर उनके संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी की गई तो,

उसके द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों की पहचान मृतका के भाई विशाल तथा उसके किराये पर रहने वाले व्यक्ति राजा के रूप में की गई।

मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई,

तो उसने बताया कि मैं विशाल के साथ मिलकर मृतका विशाखा के शव को टी-स्टेट के जंगलों में सांई मन्दिर के पास एक गढ्ढे में फेंकने की बात स्वीकार की गई।

अभियुक्त राजा ने बताया गया कि 21 सितम्बर 25 की रात को विशाल ने सुल्फे के नशे में अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की गयी थी,

जिसके बाद रात करीब 01:00 बजे विशाल उसके कमरे पर आया तथा कुछ काम होने की बात कहकर उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया,

जहां विशाखा मृत अवस्था में फर्श पर पडी थी तथा उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे,

विशाल से पूछने पर उसने विशाखा के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करने की बात बताई गई,

तथा शव को ठिकाने लगाने के लिये उसके साथ चलने को कहा गया। जिस पर दोनो अभियुक्तों द्वारा विशाखा के शव को एक सफेद रंग के कट्टे में ढालकर विशाल की मोटर साइकिल से उसे टी-स्टेट के जंगल में फेंक दिया तथा वापस अपने घर आ गये।

अभियुक्त राजा को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से ही अभियुक्त विशाल अपने घर से फरार चल रहा है,

जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा उसके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

 गिरफ्तार अभियुक्त लोकेन्द्र उर्फ राजा, पुत्र बलराम सिंह निवासी- ग्राम – जलालपुर, थाना बडापुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार – स्मिथनगर, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Action :- अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिक पर पुलिस ओर ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *