Headlines

Intoxication:-चोरी की 06 साइकिलों के साथ एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून – प्रीति जैन पत्नी पुनीत जैन निवासी 87/2 विवेक विहार लाइन नंबर 03 पॉकेट 03 देहरादून द्वारा अपने पुत्र की साइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना बसंत विहार पर धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन करते हुए

थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरबंस वाला टी-स्टेट के पास से एक अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र स्व० राजकुमार निवासी लेन नंबर -03, ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र 35 वर्ष को चोरी की गई साइकिल हीरो स्प्रिंट रंग ग्रे के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति साहू उर्फ़ पप्पू और उसके भतीजे को पुलिस ने झांसी से गिरफ़्तार किया

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देहरादून में अन्य क्षेत्रो से भी साइकिले चोरी करना बताया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 05 अन्य साइकिलें बरामद कराई गई, जिनके विषय में जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये उसके द्वारा साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की गई साइकिलों को वह 700 से 800 ₹ में बेचकर अपने नशे की पूर्ति करता है।

बरामद साइकिलों में  Hero sprit साइकिल रंग ग्रे, Avon vijeta रंग काला, Terrain 10 Raleigh रंग हरा/ लाल,Backbeat Montra रंग लाल/ काला ,Rockrider रंग हरा , Hero DTB रंग हरा/काला आदि।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति साहू उर्फ़ पप्पू और उसके भतीजे को पुलिस ने झांसी से गिरफ़्तार किया

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *