Headlines

Kedar Valley:- रामबाड़ा पुल हुआ तैयार, श्रद्धालुओं को मिली राहत

रुद्रप्रयाग- केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते केदरनाथ सड़क एवं पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। पैदल यात्रा मार्ग 17 स्थानों पर अत्यधिक क्षतिग्रस्त था जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में रामबाड़ा का पुल भी शामिल था।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में डिस्ट्रिक डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम ने विपरीत परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय में पुल का निर्माण पूरा कर दिया है।

पुल नहीं होने से श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से ज्यादा दूरी तय कर जाना पड़ रहा था। विभिन्न स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने के चलते घोड़े- खच्चरों का संचालन बंद था जिसके चलते पुल से जुड़ी सामग्री समय पर नहीं पहुंच पा रही थी।

ये भी पढ़ें:   Lithium Batteries :- आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों हेतु दो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

बावजूद इसके संबधित विभाग द्वारा न्यूनतम समय में कार्य पूर्ण किए जाने पर जिलाधिकारी ने डीडीएमए की सराहना की। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिकवांण ने बताया कि 21 मीटर स्पाम का यह पुल सुरक्षात्मक कार्यों के साथ मिलाकर करीब 75 लाख में बनकर तैयार हुआ है। यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालु एवं घोड़े- खच्चरों का आवागमन मंगलवार से शुरू करवा दिया गया

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *