Headlines

Arrested:-नाबालिक युवती को भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार

देहरादून  – थाना विकासनगर पर पीड़िता निवासी विकासनगर ने लिखित तहरीर दी कि  26 मार्च 25 को उनकी नाबालिक पुत्री को बोनी पुत्र कल्लू राम निवासी बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर अन्तर्गत धारा 137(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया। और नाबालिक की सकुशल बरामदगी को एक पुलिस टीम गठन किया।

गठित टीम ने घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को देखते हुए नाबालिक युवती के परिजनों तथा आस-पास के लोगों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद

सर्विलान्स की मदद से सोमवार को बेहट बस अड्डा सहारनपुर उ0प्र0 से अपहर्ता को बरामद कर अभियुक्त बोबी पुत्र कल्लू निवासी बडवाला थाना बेहट जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।

पीडिता के बयानों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा -64 BNS एवं धारा ¾पोक्सो एक्ट की बढोतरी गई है। बोबी पुत्र कल्लूराम निवासी बडवाला थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 21 वर्षीय को पकड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *