Headlines

Crime :- पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा 

पत्नी का गला दबाकर मारने की थी योजना, मरा समझकर घटनास्थल से अभियुक्त हो गया था फ़रार


देहरादून – पीड़ित राजेंद्र नाथ पुत्र शंकर नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने थाना नेहरू कॉलोनी आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की उनकी बहन और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है।

आज सुबह मेरे जीजा विनोद गिरी गोस्वामी जो रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है ने रुद्रपुर से देहरादून आकर मेरी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित कमरे पर आ कर उसे जान से मारने की नीयत से मेरी बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की ।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

यह देखकर मेरा 07 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहां आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी ने मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया। जिस पर आसपास के लोगों ने मेरी बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इस प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0स0 336/ 24 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस  को सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है जिस पर पुलिस ने  अभियुक्त विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:   Murder Case:- बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ़्तार 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *