Headlines

Threat:- महिला को देसी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले  को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – कोतवाली कैंट में पीड़िता प्रिया थापा निवासी कौलागढ़ ने थाना कैंट में एक लिखित तहरीर दी गई कि  07 मार्च को सुमित बेदी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी बहन के घर पर आकर उन्हें तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

तथा तमंचे से फायर कर उसका वीडियो बनाकर उन्हें डराने की नीयत से उन्हें भेजा। पीड़िता द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कैंट में मु0अ0सं0: 40/25 धारा 115(2)/333/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

थाने में एक पुलिस टीम बनाई गई ने टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को ठोस जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप  18 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुमित बेदी पुत्र स्व० श्रवण बेदी को पंडितवाडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादिनी प्रिया थापा से पैसों के लेन देन को लेकर उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा वादिनी को पैसा न लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

तथा उसे डराने की नीयत से देसी तमंचे से फायर का एक वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा। देसी तमंचे के विषय में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा उक्त तमंचा अपने एक स्थानीय मित्र से लिया था, जिसकी मृत्यु के बाद अभियुक्त द्वारा उक्त तमंचे को अपने ही पास रख लिया था।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *