sonbahis girişsonbahissonbahis günceljojobetholiganbetjojobet girişcasibom girişholiganbet girişvaycasinoholiganbetpusulabet girişholiganbet girişbettilt girişpusulabetbettiltbettilt girişcratosroyalbetsekabetpusulabetmatbetgrandpashabetcasibom girişbettiltエクスネスcasibombettilt girişbettiltbettilt girişbettiltBettiltbettiltjojobetjojobetjojobetJojobet girişjojobetPusulabetpusulabetcasibom güncel girişenobahisenobahis girişkulisbetkulisbet girişkralbetkralbet girişhilbethilbet girişhiltonbethiltonbet girişgobahisgobahis girişgalabetgalabet girişenobahisenobahis girişenbetenbet girişceltabetceltabet girişcasiveracasivera girişcasivalcasival girişcasinoroyalcasinoroyal girişbovbetbovbet girişkulisbetkulisbet girişkralbetkralbet girişhilbethilbet girişhiltonbethiltonbet girişgalabetgalabet girişenobahisenobahis girişenbetenbet girişceltabetceltabet girişcasiveracasivera girişcasivalcasival girişcasinoroyal girişcasinoroyalbovbetbovbet girişgobahisgobahis girişmakrobet girişmakrobetmakrobetloyalbahis girişloyalbahisloyalbahisbetcio girişbetciobetciobetcio girişbetciobetciomedusabahis girişmedusabahismedusabahismilosbet girişmilosbetmilosbetmisliwin girişmisliwinmisliwinnesinecasino girişnesinecasinonesinecasinonetbahis girişnetbahisnetbahismillibahis girişmillibahismillibahispalacebet girişpalacebetpalacebetnitrobahis girişnitrobahisnitrobahisparobet girişparobetparobetorisbet girişorisbetorisbetbetyapbetyap girişbetyapbetyap girişbetvaktibetvakti girişbetvaktibetvakti girişbetrabetra girişbetrabetra girişbetpipobetpipo girişbetpipobetpipo girişbetofficebetoffice girişbetofficebetoffice girişbetnisbetnis girişbetnisbetnis girişbetkolikbetkolik girişbetkolikbetkolik girişbetnanobetnano girişbetnanobetnano girişhilbethilbet girişhiltonbethiltonbet girişkulisbetkulisbet girişgobahisgobahis girişgalabetgalabet girişcasivalcasival girişenbetenbet girişceltabetceltabet girişcasinoroyalcasinoroyal girişcasiveracasivera girişbovbetbovbet girişkralbet girişenobahisenobahis girişbetkolikbetnanobetyapbetnissonbahiskulisbetbetkolikbetnanobetyapbetnissonbahiskulisbetenobahisenobahis girişkralbetkralbet girişbovbetbovbet girişibizabetcasiveraibizabetsonbahiscasivera girişsonbahiscasinoroyalsonbahiscasinoroyalsonbahisceltabetsüratbetceltabet girişsüratbetenbetteosbetenbet girişteosbetcasivalcasival giriştrendbetgalabettrendbetgalabet girişultrabetgobahisultrabetgobahis girişwinxbetkulisbetwinxbetwipbetkulisbet girişhilbetwipbethilbet girişhiltonbethiltonbet girişpumabetpumabetibizabetibizabetromabetromabetsmartbahissmartbahisrinabetrinabet
Headlines

Shri Jhanda Sahib :-:श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने शीश झुकाए  

देहरादून –  श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ बुधवार को श्री झण्डा साहिब का आरोहण किया गया।

आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतें व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे।

हर कोई श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने और श्री गुरु राम राय जी महाराज के दर्शन को श्रद्धापूर्वक भावविभोर रहा। श्री दरबार साहिब परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तिल रखने भर की भी जगह नहीं थी।

जैसे-जैसे श्री झण्डे जी पर गिलाफ के आवरण चढ़ाने का क्रम बढ़ता जाता, संगतों व दूनवासियों का उत्साह भी पराकाष्ठा तक पहुंचता जाता। दर्शनी गिलाफ के चढ़ते ही व श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों की ध्वनि तेज हो उठी।

बुधवार शाम 3ः50 मिनट पर जैसे ही श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आरोहण की प्रक्रिया शुरू करने का संदेश दिया, वैसे ही पूरी द्रोणनगरी श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठी।

4 बजकर 19 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण पूर्णं हुआ। संगतों व दूनवासियों ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे लगाए व ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इसी के साथ देहरादून के ऐतिहासिक एवम् सांस्कृतिक विरासत श्री झण्डे जी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया।

सुबह सूर्य की पहली किरण भी धरती पर नहीं पड़ी थी कि श्री दरबार साहिब परिसर एवम् आस-पास का क्षेत्र संगतों व दूनवासियों से खचाखच भर गया। श्री झण्डे जी को उतारने के लिए संगतें श्री झण्डे जी के नीचे एकत्र हो गईं।

ये भी पढ़ें:   Review :- आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की ई0-बीआरटीएस की विभिन्न परियोजनाओं की मैराथन समीक्षा

श्री झण्डे जी को उतरते व फिर चढ़ते देखना अपने आप में अद्भुत एवम अद्वितीय नज़ारा है इस पुण्य को अर्जित करने के लिए देश-विदेश से आई संगतें इस पावन बेला का साल भर बेसब्री से इंतजार करती हैं।

सुबह 7ः00 बजे से ही विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 8ः30 बजे श्री झण्डे जी को उतारा गया व पूजा अर्चना की गई। श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) को संगतों ने सुबह दूध, घी, शहद, गंगाजल व पंचगब्यों से स्नान करवाया।

90 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर पहले सादे और शनील के गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान श्री झण्डे जी को एक पल के लिए भी ज़मीन पर नहीं रखा जाता। संगतें अपने हाथों पर श्री झण्डे जी को थामे रहती हैं।

दोपहर करीब 01ः30 बजे श्री झण्डे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। यह दृश्य देखते हुए संगतों व दूनवासियों के श्रद्धाभाव आंखों से छलक आए। हर कोई दर्शनी गिलाफ को छूकर पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक दिखा।

बुधवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर नए मखमली वस्त्र और सुनहरे गोटों से सुसज्जित श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया आरंभ हुई।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में श्री झण्डे जी के नीचे लगी लकड़ी की कैंचियों को थामे श्रद्धालुजन श्री झण्डे जी को उठा रहे थे।

ये भी पढ़ें:   Janta Darshan:-जनता दर्शन में अपनी शिकायत और समस्याओं को लेकर पहुंची जनता

शाम 4 बजकर 19 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण हुआ। पूरा श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। इसी दौरान एक बाज ने श्री झण्डे जी की परिक्रमा की।

श्री झण्डे जी के आरोहण के समय बाज की इस चमत्कारी उपस्थिति को श्री गुरु राम राय जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति के रूप में हर साल दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही खुशियों में सराबोर संगतें व दूनवासी झूमने लगे।

श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी देश व प्रदेशवासियों सहित संगतों को श्री झण्डा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

महाराज जी ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव मेला प्रेम, सदभावना, आपसी भाईचारा, सौहार्द, उल्लास व अमन-चैन का संदेश देने वाला मेला है। उन्होंने कहा कि श्री झण्डे जी पर शीश नवाने से सभी की मन्नतें पूरी होती हैं,

यही वजह है कि देश विदेश की संगतों सहित दूनवासियों की श्री झण्डे जी की प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देशवासियों-प्रदेशवासियों व श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने आई संगतों व दूनवासियों पर श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा सदैव बनी रहे।

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस अधिकारियों, पुलिस स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडियाकर्मियों व दूनवासियों का आभार जताया।

गुरु की प्यारी संगत का दूनवासियों ने जिस आदर के साथ सत्कार किया है उसके लिए सादर आभार एवम् सादर धन्यवाद दिया। श्री झण्डा जी मेला आयेाजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें:   Always Doon :- स्मार्ट सिटी का स्मार्ट विज़न पारदर्शी व प्रभावी कार्यप्रणाली की ओर ‘सदैव दून’

श्री झण्डे जी आरोहण का लाइव आकर्षण देखने के लिए श्री दरबार साहिब मेला समिति के द्वारा इस बार 5 बड़ी एलईडी स्क्रीनों की व्यवस्था की गई थी। श्री दरबार साहिब परिसर के अंदर स्क्रीन लगाई गई।

सभी स्क्रीनों पर एक साथ मेले का सजीव प्रसारण किया गया। श्री दरबार साहिब व श्री झण्डे जी आरोहण के सामने का पूरा हिस्सा संगतों से पूरी तरह पैक रहा। संगतों ने एलईडी स्क्रीन, यूट्यूब व फेसबुक पर श्री झण्डे जी आरोहण का सीधा प्रसारण देखा। ड्रोन कैमरे द्वारा की गई कवरेज भी सबकी आकर्षण का केन्द्र रही।

श्री झण्डे जी पर शीश नवाने के लिए देश-विदेश से संगतें पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आई संगतों ने श्री झण्डे जी पर शीश नवाया।

विदेशों से आई संगतें भी श्री झण्डे जी आरोहण की साक्षी बनी। श्री दरबार साहिब में श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ ही गुरु महिमा का गुणगान करते रहे। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान कर रहे थे। दोपहर बाद में सरोवर के चारो तरफ संगतों के जुटने से यहां का नजारा भी दर्शनीय लग रहा था। साथ ही बच्चों ने भी सरोवर के स्नान का आनन्द उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Easy Digital Downloads Fraud Monitor Easy Digital Downloads Free Downloads Easy Digital Downloads Frontend Submissions Easy Digital Downloads Gateway Fees Easy Digital Downloads GetResponse Easy Digital Downloads Git Download Updater Easy Digital Downloads Gravity Forms Checkout Easy Digital Downloads Invoices Addon Easy Digital Downloads License Free Download Easy Digital Downloads MailChimp