Headlines

Theft :-मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून -;शिकायतकर्ता  सुशील कुमार निवासी पंवार मार्केट डाकपत्थर विकासनगर ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि वह डाकपत्थर स्थित अपने मेडिकल स्टोर के बाहर फोन पर बात कर रहा था,

इस दौरान उनकी व्यस्तता के फायदा उठाकर जीवनगढ निवासी उस्म्मान पुत्र नसीर ने उनके मेडिकल स्टोर के गल्ले से 13000 रुपये चोरी कर लिए और मौके से भाग गया।

शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल अभियुक्त उस्मान उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -305(a) BNS में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने  रात को अभियुक्त उस्मान पुत्र नसीर निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर उम्र 28 वर्ष को उसके घर जीवनगढ से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से घटना में चोरी किये गए 2970 रुपये तथा एक आधार कार्ड बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा शेष पैसे नशे की पूर्ति के लिए खर्च करना बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है, जो पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *